24hnbc पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री की मां को क्या कहा गया
Sunday, 31 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 सितंबर 2025।
अपने ही नेता को पड़ी गली का धुआंधार प्रचार कर रही भाजपा इसी क्रम में आज लखीराम स्मृति सभागार (एल आर ए) में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की पत्रकार वार्ता हुई। यहां से भाजपा कि अपने कार्यालय में होने वाली पत्रकार वार्ता की परंपरा टूटी बताया गया करबला स्थित कार्यालय में काम चल रहा है। वैसे अन्य भाजपा नेताओं की पत्रकार वार्ता होटल ग्रैंड अंबा में होती है परंतु बिहार की वोट अधिकार यात्रा में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्य वक्ता राहुल गांधी के निकल जाने के बाद एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को कहे गए अपशब्द पर आज ऊपर से निर्देशो के बाद भाजपा में पत्रकार वार्ता हुई और विक्टिम कार्ड खेलते हुए राहुल गांधी क्षमा मांगे कहा गया। इसके पूर्व केचुआ के मुख्य केचुआ द्वारा भी राहुल गांधी से 7 दिन के भीतर शपथ पत्र या देश से क्षमा मांगों की बात कही गई थी। कुल मिलाकर एक औचित्यहीन मुद्दे को भाजपा रोज जिंदा रखना चाहती है। जबकि बिहार से छत्तीसगढ़ तक भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जानता रोज गाली दे रही है कहीं तो पब्लिक उन्हें भागने पर मजबूर कर देती है।