24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 11 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 12 द‍िसंबर : राहुकाल आज सुबह 9 बजे से, देखें और कौन से शुभ-अशुभ मुहूर्त आज?

  

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 21 शक सम्वत 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी शनिवार विक्रम संवत् 2077 । सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 28, रबि उल्सानी 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 दिसंबर सन् 2020 ई॰ । सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु:।राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 05 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, अतिगण्ड योग मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, गर करण सायं 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 41 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 12 द‍िसंबर : सुबह 07 बजकर 05 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 12 द‍िसंबर : शाम 05 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 36 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 40 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 48 म‍िनट से 13 द‍िसंबर रात 12 बजकर 43 मि‍नट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। गुल‍िक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजकर 30 म‍िनट।

आज का उपाय : शन‍िदेव के मंद‍िर में दीपक जलाएं। जरूरतमंदों और द‍िव्‍यांगजनों को अन्‍न-वस्‍त्र का दान करें।