24 HNBC News
24hnbc जनाब यह है बिलासपुर एसडीएम कार्यालय, ईडब्ल्यूएस ही नहीं यहां से फर्जी जन्म और मृत्यु भी प्राप्त किए जाते हैं
Sunday, 31 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 1 सितंबर 2025। 
बिलासपुर तहसील से बन रहे फर्जी प्रमाणपत्रों का एक बार फिर से खुलासा हुआ है। दोषियों पर गिरेगी गाज का दावा किया जा रहा है। इस बार मामला फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों का है।
जानकारी बताती है कि यह प्रमाण पत्र ₹500 के साधारण खर्चे पर बनता है। व्यक्ति देखकर इसकी कीमत 3 से 5000 हो जाती है और यदि आवेदक की आर्थिक क्षमता दिखाई दी तो प्रमाण पत्र ₹20000 तक बनता है। फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के पहले हमने बिलासपुर तहसील में बन रहे फर्जी मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र का भी खुलासा किया था। आरटीआई के तहत हमने 1 वर्ष के भीतर बने लगभग 350 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल की बार-बार शिकायतों के बाद एसडीएम के आदेश पर तत्कालीन बिलासपुर तहसीलदार ने सिविल लाईन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पर उसके बाद आगे की कोई कार्यवाही पता नहीं... इस संबंध में संबंधित थाना भी खामोश है और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के मामले में कभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
 
(समाचार संकलन डॉली पटेल)