24 HNBC News
हो सकती है 406, 409 की एफआईआर भविष्य निधि आयुक्त ने सालेम को दिया कारण बताओं नोटिस
Friday, 29 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अगस्त 2025। 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने आखिरकार 29 अगस्त 2025 को सालेम इंग्लिश स्कूल को शो काश नोटिस जारी कर ही दिया। यह नोटिस पीएफ की धारा 7 और 14 के उल्लंघन के कारण जारी हुआ है। यदि कार्यवाही जारी रही तो अब आईपीसी की धारा 406, 409 के तहत एफआईआर भी कराई जा सकती है। पीएफ अधिकारी ने सात दिवस के भीतर दिए हुए आदेश का पालन करने को कहा है। जुलाई महीने में ही छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड आफ एजुकेशन द्वारा संचालित स्कूलों के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रायपुर कलेक्टर, थाना सिविल लाइन रायपुर में इस आशय की शिकायत की थी। प्रबंधन उसकी पीएफ नहीं पटा रहा और यह राशि 70 लाख पार कर चुकी है। सालेम स्कूल प्रबंधन ने स्वयं यह स्वीकार किया कि उसने अभी 2 करोड़ 53 लाख 23 हजार वेतन का नहीं दिया है। सालेम स्कूल का सीए ऑडिट बिलासपुर के एक सीए के यहां होता है और सूत्र बताते हैं कि 2023 - 24 में स्कूल ने 2553872 रुपए सालेम हॉस्टल पर, प्रॉपर्टी संधारण पर 2504750 रुपए स्कूल विस्तार पर 6037184 रुपए तथा 4626146 रुपए खर्च किया और यह सब राशि फीस से ही आई तो प्रश्न उठता है कि अभी तक पिछला वेतन क्यों नहीं दिया गया। जो पीएफ राशि अभी हाल ही में अग्रिम जमानत प्राप्त करने के पहले जमा हुई जिसके लिए एक दूसरे स्कूल के बैंक खाते से राशि का आहरण हुआ वह तो कर्मचारियों के वेतन के कटौती का हिस्सा है। पीएफ की यह धनराशि जो नियुक्तिदाता को अपने हिस्से का देता है। अभी भी ड्यू है कुल मिलाकर सीडीबीई पंजीकृत और छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत दोनों के ऑफिस बैरर एक ही हैं और राज्य भर में संचालित कल 19 स्कूल 13 अनुदानित शेष निजी में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता है। जिसमें से बर्जेस स्कूल में बिलासपुर कलेक्टर ने जांच कराई पर जांच रिपोर्ट आज तक शिकायतकर्ता को ही नहीं दी जा रही है। बर्जेस स्कूल में चल रही वित्तीय अनियमितता की विस्तृत शिकायत जन्म दर्शन में हुई थी और जांच भी हुई शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज हुए जांच अधिकारी ने बर्जेस स्कूल पहुंच कर तथ्यों की जांच भी की पर प्रतिवेदन ना मिलना ही पूरे मामले में पर्दा डालने के समान है।