24hnbc ग्राम पंचायत ने लिखित में विरोध किया कोलवासरी का, जनसुनवाई संपन्न
Monday, 25 Aug 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 अगस्त 2025।
मस्तूरी ब्लाक के रलिया, भिलाई और कुछ ग्राम पंचायत के बीच लगने वाली अरपा कोल बेनीफिकेशन ग्रीनफील्ड लिमिटेड की एक बार टल चुकी जनसुनवाई फिर आयोजित हुई। भिलाई ग्राम पंचायत के सरपंच और सदस्यों ने अपने लेटर पैड पर लिखित आपत्ति प्रस्तुत की साथ ही सैकड़ो की जनसंख्या में ग्रामीणों ने लिखित विरोध पत्र सौंप। एक तरफ कोलवासरी का विरोध था तो दूसरी ओर वासरी प्रबंधन ने इवेंट मैनेजमेंट के तहत काम करते हुए अपने लिए समर्थन भी जुटाया था।
पिछले कुछ साल से जनसुनवाईयां इवेंट मैनेजमेंट का प्रोपगेंडा बनती जा रही है। कंपनियां बाहरी पीआर कंपनियों को हायर करती है और हर वह तरीका अपना आती है जिससे सब कुछ आसान हो जाए यही कारण है कि किसी भी जनसुनवाई से पहले मीडिया भी दो खेमा में बटा दिखाई देता है। मस्तूरी क्षेत्र में साल भर पहले अडानी का एक जनसुनवाई हुआ था यह जनसुनवाई भी पीआर कंपनी द्वारा प्रायोजित दिखाई दे रही थी। यहां तक की राजस्व और पुलिस प्रशासन के अधिकारी इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा बने दिखाई देते हैं। एक ओर कोई साधारण किसान अपने खेत के एक टुकड़े को फ्लाई ऐश विक्स निर्माण के लिए व्यापवर्तन करना चाहे तो यह संभव नहीं है। दूसरी ओर कोई कंपनी क्षेत्र में दो दर्जन किसानों से खेती की जमीन खरीदे और उसका व्यापवर्तन कराना चाहे तो हो जाता है। यही अंतर है किसान और उद्योगपति के बीच।