24 HNBC News
24hnbc केचुआ की उहापोह, भाजपा में विलय या बाहर से देना है समर्थन
Monday, 18 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2025। 
सात दिवस के भीतर शपथ दो या देश से माफी मांगो यह चुंकार करने वाले इलेक्शन कमीशन स्वयं दुविधा में है। वे तय नहीं कर पा रहे की केचुए का विलय भाजपा में करना है या सत्ता को बाहर से ही समर्थन देना है। यह बात युवा कांग्रेस के नेता टाकेश्वर पाटले ने राहुल, तेजस्वी की इन दिनों चल रही वाटर अधिकार यात्रा और देश के लगभग हर चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग के तौर तरीकों से संदर्भ में कही उन्होंने कहा कि माननीय परिधान मंत्री ने अच्छे दिन का जुमला देकर लोगों से उनका वोट भी हथिया लिया। पहले नोटबंदी की, खातों में पैसा पड़ा था पर बेटियों की शादी के लिए निकला नहीं जा सकता था। नोटबंदी की लाइन में लाखों की मौत कोविट के दौरान ऑक्सीजन की कमी, रेल की पटरी पर घर लौटते श्रमिकों की मौत धर्म स्थान की भगदड़ में मरे लोगों की संख्या सब पर झूठ बोलने के बाद अब जब वोट चोरी का टैग लाईन भाजपा सरकार और उनके मित्र केचुए पर चिपक गया है तो कभी केचुआ भाजपा प्रवक्ता बनकर और कभी बीजेपी इसी का स्पोक पर्सन बनकर भाजपा की ओर से कुतर्क इसी स्वर में गढ़े जाते हैं जिस तरह स्मृति ईरानी सदन में इस्तीफा मांगती थी। 
छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव में जितने सर्वे बाहर आते थे सब में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है बताया जाता था पर परिणाम का अंदेशा उसे वक्त ही हो गया था जब भाजपा के एक बड़े नेता का बयान चर्चित हुआ। हम सरकार बना रहे हैं आप चौराहों पर माहौल तो बनाइये। मतदान के बाद भाजपा नेताओं की सीट की संख्या को लेकर निश्चित आंकड़ा 55 बताता है की सब कुछ जनता ने नहीं व्यवस्था ने तय किया। ऐसे में मतदाताओं वोट की चोरी और ऐसे मतदाता जिन्हें इस धरती से लगाओ ही नहीं के आधार पर बनी सरकार किस मुंह से विकास का दावा करेगी। एजेंडा तो अदानी विकास का है जो छत्तीसगढ़ के पेड़ काटकर ब्लॉक शौप कर कराया जा रहा है।