24hnbc साय से क्यों नहीं हो जाता मंत्रिमंडल विस्तार
Sunday, 17 Aug 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु का सुशासन विकास हो रहा साए-साए का रेडियो जिंगल रेलवे स्टेशन में खूब बजाया गया। मुख्यमंत्री दो डिप्टी सीएम और कैबिनेट का फार्मूला अब असफल दिखाई देता है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा कई बार साए-साए की और हर बार थोड़े दिन चलने के बाद शांति छा जाती है। कल 13.5 मंत्री बन सकते हैं तो यह आंकड़ा 14 पर आता है और इसी कारण समय-समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की हवा चलती है इस बार भी चली तमाम दावे हुए, एक विधायक मंत्री बनेंगे का नाम पक्का है और शेष दावेदारों में अमर, मूडत, अजय, उसेंडी आदि का नाम उछलने लगा। आखिर में सब भूस हो गया। पर जो बात किसी ने नहीं लिखी वह थी विष्णु के मंत्रिमंडल में एससी की दावेदारी। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में एसटी और एससी दो ध्रुव हैं। एसटी का मुख्यमंत्री बनाकर एससी के संतुलन पर ध्यान ही नहीं दिया गया। अब तो वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे के नीचे बहुत से समीकरण दवे हैं। भूपेश बघेल या कांग्रेस को भ्रष्ट कहने से काम नहीं चलेगा सरकार राज्य सरकार को बजट पेश करते दो अवसर हो चुके पर योजनाएं हैं कि वास्तव में आकर लेती नहीं दिख रही है। केंद्र के पुरस्कारों के दम पर वो भी पुराने दीदीयों के चरण पखारने में कोई दम नहीं है। महतारी वंदन में अविवाहित लड़कियों तक को 1000 मिलता है यह उजागर हो चुका है अर्थात योजना के कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार है। राशन के दुकानों से फर्जी राशन वितरण और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही ना होना मुद्दा उजागर करने वाले के खिलाफ एफआईआर हो जाना सुशासन की ढोल में पोल है। बताता है मंत्रिमंडल में किस शामिल किया जाएगा यह तो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। ऐसे में बार-बार दिल्ली से इशारा और फिर उसे पर भी अमल न होना भाजपा के दबाव में होने की निशानी है। प्रदेश स्तर पर भाजपा में खूब गुटबाजी है गुट के अंदर गुट है। सीएम के नेतृत्व को समय-समय पर अलग अलग क्षेत्र से चुनौती भी मिलती है आखिर गोदी मीडिया कब तक छुपाएगा। सूर्य घर योजना यदि सफल है तो रोज जंगल क्यों काटता है। आदिवासी सीएम होते हुए जल, जंगल, जमीन उन्हीं की खतरे में है फिर एसटी वर्ग का सीएम किस लिए रखा गया है।