24hnbc घोर विवादित स्कूल को मिला सम्मान भी कथित
Saturday, 12 Jul 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जुलाई 2025।
मार्केटिंग में कोई पीछे नहीं रहना चाहता, साहित्य का यह रोग शिक्षा क्षेत्र को भी लग चुका है। बेस्ट टीचर, बेस्ट प्रिंसिपल, बेस्ट स्कूल हर तरह के आयोजन किये जा सकते हैं, कराये जा सकते हैं। सशर्त आयोजकों के नखरा या कहे शर्त आप पूरी कर सको। हाल ही में गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद ही राजधानी में स्कूलों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम हुआ बताया जाता है। खबर पढ़ने मिली रायपुर का एक ऐसा स्कूल राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान पाया गया जो लगातार विवादों के घेरे में है।
हाल में इस स्कूल की प्रभारी प्राचार्या के खिलाफ राजधानी के सिविल लाईन थाना में गैर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सत्र न्यायालय से खारिज किया गया लिहाजा वे पुरस्कार लेने स्वयं उपस्थित नहीं हो सकी ऐसा समाचार बताता है।
सम्मान का नाम पीएसआरएआर राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान 2025 है। हमने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति देखी नीति आयोग के साइड पर जाकर स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक के नाम पढ़े वहां पाया कि पुरस्कार के आधार वहां वे नहीं है जो बताए जाते हैं। प्रमाण पत्र में मुख्य योजना समन्वयक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के ऑफिस का कोई पता ठिकाना नहीं है। जिस स्कूल को पीएसआरएआर उत्कृष्टता सम्मान मिल रहा है उसमें दो शालाएं संचालित है एक की मान्यता आईसीएसई दिल्ली से है और दूसरा छत्तीसगढ़ बोर्ड से संचालित है। पुरस्कार किसे मिला स्पष्ट नहीं है बंटी बबली का झोल जो गुल न खिलाए काम है।
हालांकि यह समझ जा सकता है कि माइनॉरिटी के कथित वर्ग वाले स्कूल के कथित संचालकों को ऐसा स्वयंभू प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है।