24hnbc रेनसिन कान कराटे छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य-स्तरीय बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन
Friday, 20 Jun 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 जून 2025
संस्था के प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त आयोजन 22 जून दिन रविवार को अभिलाषा परिषद के कम्युनिटी हॉल में आयोजित है। कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से कराटे प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य कराटे के मानकीकरण, तकनीकी परीक्षण और अनुशासन को बढ़ावा देना है ।
कार्यक्रम में प्रतिभागी हिस्सा लेंगेफेडरेशन की ओर से प्रशिक्षकों को कराटे खेल की उपयोगी सामग्री प्रदान की जाएगी प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। और कार्यक्रम में रायपुर, मुंगेली, कवर्धा, बिलासपुर जिलों के अलग-अलग ब्लॉक से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेन के लिए इच्छुक मोबाइल नंबर 9000972187 पर संपर्क कर सकते हैं। संगठन के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक रमाकांत एस मिश्रा कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे ।