24hnbc यही है प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार
Friday, 06 Jun 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 जून 2025।
गोविंद नगर सिरगिट्टी क्षेत्र के खाली प्लाट पर सुबह 7-8:00 बजे से बेरोजगार युवक युवतियों का मेला लगता है। यह किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा नहीं है। यह तो ऑनलाइन ऑफलाइन प्रोडक्ट बेचते हैं। वह भी 300 से ज्यादा प्रकार के जब हमने बातचीत का प्रयास किया तो उसमें से अधिकतर आसपास के ही घरों में वापस चले गए। उनके स्थान पर कुछ बाउंसर टाइप के अन्य युवा आ गए जो सीधे प्रश्नों का भी गोल गोल जवाब देते हैं। कंपनी है, हम डिस्ट्रीब्यूटर हैं, सब काम ऐप से होता है, कमाई बहुत अच्छी होती है, खर्चा मिल जुल कर बाट कर कर लेते है, खाना मिल बाट कर बनाते हैं। बड़ी मुश्किल से दो नाम बाहर आए लीड विज़न, गैल्वे कार्ट डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बनते हैं... आधार कार्ड देकर कुल मिलाकर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंद नगर, कंचन विहार के कई मकानों में अघोषित लाॅज चल रही है। एक-एक मकान में 40 से 50 या उससे ज्यादा युवक युक्तियां रहते हैं। कुछ युवतियों के साथ तो उसके बच्चे भी हैं। यदि ये युवा 300 सामान की ऑफलाइन मार्केटिंग करते हैं तो मार्केट में या डोर टू डोर कैंपेनिंग में कभी दिखाई क्यों नहीं देते, यदि सब कुछ ऑनलाइन के माध्यम से होता है तो फिर कंचन बिहार, गोविंद नगर में रहने की जरूरत ही क्या है।
हर युवा अपने ही गृह नगर में रहकर यस सर नो सर कर सकता है। असल में इन युवाओं के माध्यम से असली कमाई कोई और करता है। खच्चर तो लदान के लिए ही होता है।