24 HNBC News
24hnbc देशबंधु की यह कैसी गलती है
Sunday, 01 Jun 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 जून 2025। 
समाचार प्रकाशन और प्रसारण के तमाम डिजिटल साधनों के बाद भी कागज पर छाप कर प्रतिदिन आने वाले दैनिक अखबार का महत्व कम नहीं होता बशर्तें है कि उसमें काम करने वाले अपने काम को सतर्कता से करें। 1 जून 2025 दिन रविवार को रायपुर से मुद्रित होकर बिलासपुर आने वाले अखबार देशबंधु में सातवां नंबर पेज पढ़ा नहीं जा सकता। मामला प्रिंटिंग की क्वालिटी का नहीं यह पृष्ठ उल्टा छपा और प्रकाशित हो गया। पेज जोड़ी से बनता है सात के बाई ओर का पृष्ठ छ: सीधा छपा है। छः के पूर्व पांच नम्बर भी सीधा छपा है और सात के बाद आठ नंबर पेज भी सीधा है।
आश्चर्य यह है कि 2 जून को प्रकाशित देशबंधु में 1 जून की इस गलती के लिए कहीं भी खेद प्रकट नहीं किया गया। अखबार छोटा हो प्रसाद संख्या ज्यादा हो या काम पाठक फ्री में लेकर पढ़े या उसका दाम देकर अखबार और उसमें काम करने वालों का उत्तरदायित्व एक सा होता है। इसी तरह 27 मई को दैनिक भास्कर भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भमे समाचार छपा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर सिंदूर लेकर जाएंगे। 28 मई को माफीनामा प्रकाशित हो गया। मामला दबाव का नहीं है पत्रकारिता की विश्वसनीयता का है। जाने माने समाचार चैनल ने विश्वसनीयता को घूरे में डाल दिया और चमचागिरी पर उतारू है। ऐसे में प्रिंट मीडिया की गलतियां पत्रकारिता को गर्त में पहुंचा रही है।