24hnbc अब बिल्हा में कथित गौ-सेवकों ने की मारपीट
Monday, 12 May 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 मई 2025।
बिल्हा अन्तर्गत नवागांव में फिर से कुछ पशु व्यापारी और उनके श्रमिक, कथित गौ-सेवकों के आतंक का शिकार हुए। इस बार का नेतृत्व एक युवती के द्वारा किया जा रहा था। यह युवती स्वयं को बार-बार अधिवक्ता के रुप में पेश कर रही थी।
कथित सेवक व्यापारी को बेहद संस्कारी तरीके से पिटते देखें जा सकते हैं। जब लातों से मारते हैं तब जूता या चप्पल नहीं पहनते, हाथ से मारते हैं तो ये चप्पल या जूता का प्रयोग करते हैं। इस पूरे मामले में गांव के स्थानीय लोगों ने कथित गौ- सेवकों की ज्यादती खुलकर बोला है। मार पीट के शिकार कोचियो ने बिल्हा थाना में शिकायत की है। कथित गौ-सेवक ने कोचियो का पैसा लूटा है। ऐसा कोचियों ने बताया उनकी शिकायत में भी यह बात है पर पुलिस ने लूट की कोई धारा नहीं लगाई इसके पूर्व थाना सरगांव जिला मुंगेली में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। अब थाना बिल्हा जिला बिलासपुर में हुआ है। यदि समझदारी पूर्वक इस तरह की गुंडागर्दी को नहीं रोका गया तो ऐसी घटना कभी भी माॅब लिंचिंग में बदल जाएगी।