24hnbc सुशासन के प्रथम पड़ाव पर ही खुल गई डबल इंजन की पोल
Monday, 21 Apr 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2025।
विष्णु का सुशासन का जिंगला छत्तीसगढ़ के तमाम रेलवे स्टेशनों में सुना जा सकता है। 2 बजट पेश हो चुके हैं डबल इंजन के बाद ट्रिपल इंजन लग चुका है। सुशासन तिहार का प्रथम पड़ाव समाप्त हुआ और एक झटके में 41 आईएएस अधिकारी जिनमें 11 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। और ठीक दूसरे दिन रविवार को 20 आईपीएस का तबादला हो गया क्या मुखिया को सुशासन तिहार के पहले पड़ाव पर ही यह ज्ञात हो गया कि नागरिकों के बीच भारी नाराजगी है और जिस नौकरशाही की मदद से वे अपनी पार्टी का घोषणा पत्र लागू कर रहे हैं। उस पर उनका और उनके मंत्रियों का नियंत्रण नहीं है। ये या इसमें ज्यादा तबादलें सुशासन तिहार पूरा होने पर होते तो बात अलग होती।
बिलासपुर जिले की ही बात करें जहां मेडिकल कॉलेज सिम्स, मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी, पीडब्ल्यूडी की सड़क, स्ट्रीट लाइट, समाज कल्याण जैसे मामलों में सीधे हाई कोर्ट की नजरे रहती है तब कहीं जाकर कुछ नागरिक सुविधा मिली हुई हैं। यहां पर सुशासन तिहार के प्रथम पड़ाव के बाद जो डाटा मिला उससे पता चला कि कुल 375000 शिकायतें हैं। जिले में कुल चार ब्लॉक है औसतन प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 75000 शिकायतें मानी जाए इसे दक्षिण पंथी मानसिकता से यह कहा जा सकता है कि पिछली सरकार में काम ही नहीं होता था अब उम्मीद है तो शिकायतें आ रही है। पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सत्ता के विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक अपनी ही सरकार को जिस तरह घेरते हैं उससे पता चलता है कि नागरिकों का काम नहीं हो रहा है योजनाएं धरातल पर लड़खड़ा रही है। कल का ही उदाहरण लें 80 वर्षीय महिला ने खुन से राष्ट्रपति को शिकायत लिखी महतारी वंदन डबल इंजन प्रदेश का राज्यपाल जिले का प्रभारी मंत्री, प्रभारी सचिव, कलेक्टर सब कुछ से भरोसा उठ जाए तभी तो 80 साल की महिला महामहिम को चिट्ठी लिखेगी, क्या निशिकांत दुबे इसे भी धार्मिक युद्ध का कर इसके लिए सीजेआई को उत्तरदायी ठहरा देंगें। या वे देश के गृहमंत्री से पूछेंगे कि जिस प्रदेश में आप बार-बार आधिकारिक यात्रा करते हैं जहां का मंत्रिमंडल का फेर बदल होता है या नहीं होता है वहां की हालात इतनी खराब....