
रायपुर। मुख्यमंत्री ने आज शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर बलौदाबाजार जिले मे सोनाखान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोनाखान में निर्मित विशाल शहीद स्मारक में पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार से उनके निवास में जाकर मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर नारायण सिंह के परिवारों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान योजना के तहत दी जा रही 1 हजार रूपए की पेंशन राशि को बढ़ाकर 10 हजार रूपये प्रति माह देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की।