24 HNBC News
24hnbc ये दो फोटो बताती है कि कुछ नहीं हुआ करने बहुत-कुछ बाकी है
Wednesday, 02 Apr 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अप्रैल 2025। 
यह दो फोटो बिलासपुर पुराना बस स्टैंड चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल के पास की है। पहले फोटो में एक गाय नगर निगम के कचरा डब्बा में भोजन तलाश रही है और दूसरी फोटो में एक गाय डिवाइड के पास बैठकर जुगाली कर रही है। 
हमने दो दिन पूर्व ही साल बीत गया पर नहीं ही हुई पशु पक्षी कल्याण बोर्ड की बैठक के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। कचरे के डिब्बे से जो गाय भोजन कर रही है उसे बजार में एच एफ नस्ल कहा जाता है और बाजार में इस जानवर की कीमत 50000 से कम किसी भी स्थिति में नहीं है दूध दे रही हो तो एक समय पर कम से कम 6 लीटर आगे इस फोटो के संदर्भ में जितना भी लिखें शासन प्रशासन की प्रशंसा तो नहीं बनेगी ना ही पशु पालकों की प्रशंसा करते बनेगी। ऐसे में आलोचनात्मक समाचार मजबूरी हो जाएगा।