24 HNBC News
24hnbc मैं चाहे ये करूं, मैं चाहे वो करूं मेरी मर्जी
Sunday, 30 Mar 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 31 मार्च 2025। 
संजय लूथर पिता लोरेंस कुमार लूथर के संदर्भ में यह बात बिलकुल खरी है। वर्ष 2008 पटवारी हल्का 2, तहसील रतनपुर में लूथर ने 0.0450 हेक्टेयर भूमि एक आदिवासी किसान से खरीदी और कागजों में स्वयं को उराव एस टी बताया। नामांतरण प्रकरण आदेश 29 .8 .2008 में यह तथ्य दर्ज है। इसी व्यक्ति ने नजूल सीट नंबर 4, भूखंडकमांक 47, कुल रकबा 6570 स्क्वायर फीट को 15 .5 .2023 में बेचा और 1 करोड़ 37 लाख 60000 रुपया प्राप्त किया और रजिस्ट्री दस्तावेजों में स्वयं को सामान्य जाति का बताया। इस जमीन में पहुंचने का रास्ता नहीं होने के बावजूद सौरभ सोनछात्रा, अरविंद कुमार भानुशाली, ललित कुमार पुजारा ने इसे खरीदा। 
मंदिर चौक के ठीक पहले मुख्य मार्ग से लगा हुआ यह प्लांट बेशकीमती इसलिए हो गया है। एकड़ों में या पूरी की पूरी जमीन एक ईसाई समिति के नाम से दर्ज थी। और सबसे पहले इस जमीन की बिक्री मध्यप्रदेश के समय राय साहब बनवारी लाल को हुई थी। संजय लूथर ने 2008 में स्वयं को एसटी और 2023 में स्वयं को सामान्य बताया है। राजस्व विभाग के जिम्मेदार कुछ अधिकारी लूथर की इस धोखाधड़ी को जानते हैं। पर चुप रहते हैं। 
नजूल सीट नंबर 4 की जमीने व्यापारिक दृष्टि से बेशकीमती है। मंदिर चौक से इंदु चौक और राजीव गांधी चौक के बीच यह जमीन बिखरी पड़ी है और हर प्लांट की कोई ना कोई अपनी कहानी है।
​​​​​​