24hnbc समाज बने रंग-बिरंगा
Friday, 28 Mar 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 मार्च 2025।
हमें रंग से कोई परहेज नहीं पर जब परिधान मंत्री ही रंग देखकर व्यक्ति को पहचानते हो और ऐसा उन्होंने अपने भाषण में कई बार बोला, तब जनसंपर्क विभाग द्वारा पीएम कार्यक्रम कवरेज के लिए वितरित किए गए पहचान पत्र की डोरी जो गले में डाली जाएगी उसका रंग महत्वपूर्ण हो जाता है।
संयुक्त संचालक जनसंपर्क ने बताया कि डोरी कलेक्ट्रेट से ही आईं हैं। तब तो और आश्चर्य की बात है इस रंग की डोरियों का उपयोग भाजपा के उन 15 साल में कभी नहीं हुआ जिसके मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह थे। पर अब भाजपा को इस रंग से इतना मोह हो गया है कि पत्रकारों के गले में डोरी से लेकर चौराहे तक सौंदर्य सज्जा भी एकल इसी रंग से हो रही है। रंगों का जीवन में महत्व तभी है जब जीवन रंग-बिरंगा हो एक रंग में बंध जाना संस्कृतिक पतन की ओर ले जानेवाला होगा।