24hnbc 1 साल से नहीं हुई जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की बैठक
Saturday, 29 Mar 2025 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 मार्च 2025।
पानी की कमी केवल मनुष्य को नहीं होगी पशु पक्षियों को भी होगी। पूरा वित्तीय वर्ष बीत गया जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की बैठक नहीं हुई। जीव-जंतुओं के साथ यह अनदेखी का बड़ा उदाहरण है। विशेष कर तब जब ट्रिपल इंजन का राज चल रहा है और इस ट्रिपल इंजन के चालक गार्ड स्वयं को सनातनी कहते नहीं थकते। यही सनातन परंपरा पशुओं में भी आत्मा का वास मानती है। गाय को तो राजमाता का दर्जा देने की मांग शंकराचार्य भी करते हैं, पर नदी, तालाब, पोकर से पानी गायब हो रहा है और आने वाला मानसून अभी बहुत दूर है।
पहले तो एक गौरैया के दाना-पानी के लिए एक मार्मिक कविता बिलासपुर कलेक्टर में लगी रहती थी और उसे समय गौरैया की चिंता करने वाले कलेक्टर पी दयानंद जी अब सीएम की टीम के अहम सदस्य हैं। और मुक पशु पक्षियों की चिंता पहले से बेहतर करवा सकते हैं। अभी तो छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भी जिला मुखिया के कार्य प्रणाली पर मौखिक टिप्पणी कर चुका है।