24 HNBC News
24hnbc दलित आदिवासी मंच की जिलास्तरीय बैठक, घृतलहरे बनें सहसचिव
Tuesday, 25 Mar 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 25 मार्च 2025। समाचार संकलनकर्ता लकेश्वर बघेल
दलित आदिवासी मंच बलौदाबाजार के जिला स्तरीय बैठक बलौदाबाजार नगर के हृदय स्थल नैनदास स्मृति स्थल में रखा गया जिसमें जिला स्तरीय समिति का पुनर्गठन व क्षेत्र के सभी प्रकार के समस्या को संगठन के माध्यम से पहल करने की कार्य योजना तैयार किया गया।
परिचय के साथ बैठक की शुरुआत हुई एन सी सी एम छत्तीसगढ़ और दलित आदिवासी मंच के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताते हुए देवेंद्र बघेल ने कहा कि संगठन ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए आदर्श गांव रेलवे बाजार का उदाहरण देते हुए अपने संगठन के गांव को एक आदर्श गांव बनाने का सपना है उसे सरकार करने के लिए लोगों को संगठित होकर योजना तैयार करने की आवश्यकता है सभी वर्ग महिला पुरुष युवा सहित आगे जाकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है साथ आदर्श ग्राम बनाने के लिए एक आदर्श कार्य योजना बताई है।
दलित आदिवासी मंच बलौदा बाजार के जिला सहसचिव बने अजय घृतलहरे
बैठक में समिति का पुनर्गठन किया जाना था जिसमें सभी पदाधिकारी यथावत रहे एवं लंबे समय से संगठन में अनुपस्थित रहे सहसचिव को निष्कासित कर गबौद निवासी अजय घृतलहरे को संगठन का जिला सहसचिव के रूप में सर्व सहमति से मनोनीत किया गया।
बता दें अजय घृतलहरे दलित आदिवासी मंच गबौद के लगातार दो वर्षों से ग्राम अध्यक्ष के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए गांव में लगातार 2 वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम वासियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया एवं ग्राम पंचायत गबौद म में शराबबंदी के लिए लगातार प्रयास करते हुए ग्राम को शराब मुक्त गांव बनाने का प्रयास सफल रहा ।
उक्त बैठक में सभी ग्रामों के ग्राम अध्यक्ष सहित एन सी सी एम से विस्वास त्रिपाठी, लीडर देवेंद्र बघेल, पुनिराम यादव, पुष्पलता, कौशल्या चौहान, विजय भारद्वाज,जीवन कुमार, मनिषा अहीबरन बरिहा,जिलाध्यक्ष लंकेश्वर बघेल सहित जिला इकाई के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।