24 HNBC News
24hnbc जिला पंचायत पहली बैठक आगाज ही गलत अंजाम ....
Monday, 24 Mar 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 मार्च 2025।
जिला पंचायत की पहली बैठक ही संकट में, छत्तीसगढ़ महतारी स्वरूप माता कर्मा की जयंती 25 मार्च अवकाश घोषित हुआ है। और इस दिन नव निर्वाचित जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक रखी गई है। इससे पता चलता है की डबल इंजन वाले सरकार के तीसरे इंजन का ऊपरी माला खाली है। नेता कह रहे हैं कि आवास और जल संकट पर मंथन होगा। मंथन शरीर के जिस हिस्से किया जाता है उसका उसी जगह होना जरूरी है, पर यहां तो सरकारी अधिकारियों ने निर्वाचित अध्यक्ष से राय मशवरा करके ही बैठक दिवस तय की होगी और किसी को यह नहीं सूझा की 25 मार्च को माता कर्मा जयंती के अवसर पर तो यशस्वी मुख्यमंत्री ने अवकाश घोषित किया है। 
अवकाश के दिन 29 विभागों के अधिकारी और प्रत्येक अधिकारी के साथ दो मातहत जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में आएंगे। या तो बैठक निरस्त होने वाली है अन्यथा बुरी तरह फ्लॉप होने वाली है या अन्यथा इसे माता कर्मा के जयंती समारोह को अपमान माना जाए, और इस समाज में अधिकारी, जनप्रतिनिधि को कार्यक्रमों में जाने से रोकने का इंतजाम माना जाए।