24 HNBC News
24hnbc ओडिसा का धान देवभोग में
Wednesday, 09 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

 

देवभोग। सीमा पर चौकसी के बावजूद ओडिशा का धान देवभोग पहुंच रहा है। पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार-बुधवार की रात छापेमारी कर दो घरों से 471 बोरा धान जब्त किया।मंगलवार की रात पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर झखरपारा पहुंची, जहां सुंदर सिंह यादव के घर दबिश दी। सुंदर के घर में कुल 496 बोरा धान मिला। दल ने पंजीकृत जमीन की जानकारी मांगी तो कृषक सुन्दर सिंह 0.80 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कापी दिखा सका। पंजीयन के आधार पर केवल 75 बोरा धान ही रखने की पात्रता थी। पूछताछ में भी गोलमोल जवाब देते रहा, जिसके बाद नायब तहसीलदार अभिषेक अग्रवाल ने 421 बोरा धान को अवैध मान कर जब्त कर लिया। इसी रात को ही टीम ने दरलीपारा निवासी जय प्रसाद के घर के आगे ट्रैक्टर में लदे 50 बोरी धान को जब्त किया। इस प्रकरण में भी जय प्रसाद यह साबित नहीं कर सका कि धान उनका है। एसडीएम अनुपम आशीष टोप्पो ने कार्यवाही की पुष्टि करते हुए लगातार कार्यवाही होते रहने की बात कही है।