24 HNBC News
24hnbc 26 जनवरी किसकी परेड, किसकी सलामी
Wednesday, 22 Jan 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जनवरी 2025।
26 जनवरी के ध्वजारोहण की सूची ने इस बार भी राजनीति के नए संकेत दिए हैं। बिलासपुर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी यूथ आइकॉन कहे जाने वाले मंत्री ओपी चौधरी की है। जिन्हें सचिवालय के हलकों में गोपी भी कहा जाता है। बिलासपुर को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि और पावर सेंटर बनाकर पुराने दिग्गजों को हसीए पर धकेलने वाले डिप्टी सीएम अरुण साव को रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय राजनीति में बिहार, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड में चुनाव की कमान संभालने वाले तोखन साहू जी को कोरबा में परेड की सलामी लेना है। सबको जिज्ञासा थी कि भैया को कहां का झंडा वंदन मिलेगा। तो उन्हें एससी बहुल्य मुंगेली जिला भेजा गया। सब जानते हैं कि इन दोनों एससी राजनीति राज्य सरकार से संभाले नहीं संभाल रही है। सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता और नेता जेल में है। बलौदाबाजार अग्निकांड पर धूल डालने का क्रम अब सफाई पर है। जिले के तत्कालीन कलेक्टर और एसपी की बहाली हो गई। कलेक्टर साहब का पुनर्वास तो बिलासपुर में ही हुआ। बिलासपुर में झंडा फहराने की जिम्मेदारी जिन्हें मिली है वे आजकल पब्लिक से मिलना ही नहीं चाहते। आंदोलन रत बेचारे शिक्षक ब्रह्म मुहूर्त में भी उनके बंगले जाते हैं और पीट कर वापस आते हैं। शिक्षक यूथ हैं। और मंत्री जी आइकॉन बहुत हल्ला था पर आपा धापी में होने जा रहे चुनाव के पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ। ऐसे कुछ मंत्री जिनकी विदाई तय थी को मौका है अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन सुधारने ले, जिनके मंत्री बनने की संभावना है उनमें से कुछ को बड़ा मौका मिला है अपने प्रदर्शन को दिखाने का ऐसे में भैया के दोनों हाथ में लड्डू है। घोषणा पत्र का प्रमुख और मुंगेली में झंडा वंदन...। 
हालांकि बिलासपुर के नागरिक अब पूछ रहे हैं कि इस बार एक ही निगम का चुनाव क्यों हो रहा है। भैया तो बोले थे कि निगम के चुनाव के पूर्व ही बिलासपुर जिले में दो निगम होंगे। और उनका घोषणा पत्र भी यही कहता था।