24 HNBC News
24hnbc पंचांग आज का पंचांग
Wednesday, 09 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 10 द‍िसंबर : चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 52 मिनट तक कन्या में, जानें दूसरे शुभ-अशुभ मुहूर्त

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 19 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077 । सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, रबि उल्सानी 24, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 दिसंबर सन् 2020 ई॰ । सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु: ।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 52 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 51 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग सायं 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ, विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 52 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 10 द‍िसंबर : सुबह 07 बजकर 04 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 10 द‍िसंबर : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 म‍िनट से 12 बजकर 35 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 39 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 47 म‍िनट से 11 द‍िसंबर रात 12 बजकर 42 मि‍नट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक। गुल‍िक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 म‍िनट।

आज का उपाय : श्रीहर‍ि और मां लक्ष्‍मी संयुक्‍त आराधना करें और द‍िव्‍यांगजनों को सर्दी संबंधी वस्‍तुएं दान करें।