24 HNBC News
24hnbc प्रेम से दे दो बंग्ला, नहीं तो ओपीडी पर हो गया कब्जा
Saturday, 28 Dec 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2024। 
सिविल कोर्ट में डिसायपल के प्रकरण की सुनवाई जनवरी के दूसरे माह में लगने की जानकारी का लाभ निगम ने इस तरह उठाया की, 26 दिसंबर को क्रिसमस बीतते ही मिशन अस्पताल की ओपीडी वाली बिल्डिंग में सरकारी ताला जड़ दिया। 
ओपीडी के अंदर से संचालित होने वाले मेडिकल स्टोर को भी बंद कर दिया। सूत्र बताते हैं कि असल में यह पूरा खेल चेस बोर्ड की चालो के तरीके से चला जा रहा है। प्रशासन जो दिखा रहा है उसे कर नहीं रहा और जो कहता नहीं है उसे करता है।।
महीना पहले मिशन परिसर में सांकेतिक कब्जा लेने के बाद अब भौतिक और असल कब्जा लिया गया। पहले शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मिशन के पूर्व डायरेक्टर से उनके बंगले का कब्जा स्वत छोड़ने का मौखिक निवेदन किया बताया जाता है। आग्रह जिसके पीछे स्पष्ट दबाव था नहीं मानने पर मिशन अस्पताल की ओपीडी पर भौतिक कब्जा प्राप्त किया। यह संकेत है कि अंदर के अन्य भवनों पर भी इस तरह सरकारी लाल सील वाले ताले जड़े जाएंगे। चेस बोर्ड पर प्रशासनिक पक्ष की ओर से कौन कैसे किसके लिए कर्तव्य के नाम पर चाल चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण तो बहाना है इस पर भरपूर जानकारी कल 11:00 बजे.....।