24 HNBC News
24hnbc 2 महीने लंबे इंतजार के बाद, संयंत्र प्रबंधन को मजदूरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sunday, 29 Sep 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 30 सितंबर 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि
जिला बलौदा बाजार अपने खनिज संसाधनों, व सीमेंट संयंत्रों के चलते पूरे देश में जाना जाता हैं, स्थापित संयंत्रों में के क्षेत्रीय लोगों से बात करने पर पता चलता है कि क्षेत्र में ना तो बेरोजगारी दूर हुआ है और ना ही क्षेत्र में संयंत्रों के मुताबिक विकास हुआ कहीं सड़क पर देखें भारी वाहन के लगातार चलने से जानलेवा गड्ढे बने हुए तो कहीं कृषि युक्त भूमि प्रदूषित होने के कगार पर है, संयंत्र में बढ़ती मौत भी क्षेत्र के लिए संवेदनशील मुद्दा है। संयंत्र में काम करने वाले मजदूरों की माने तो उनके हर तरीके से शोषण किया जाता है जब इन चीजों का विरोध करते हैं तो प्रबंधन की टीम कुछ सरल मुद्दों का निराकरण करते हुए जटिल मुद्दों पर केवल आश्वासन मात्र देते हैं फिर एक बार इंटक मजदूर यूनियन प्रबंधन को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चेताया है की मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में 5 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। 
अंबुजा अदानी सीमेंट लिमिटेड ग्राम रवान को लिखा पत्र
संयंत्र के प्रबंधक को छत्तीसगढ़ सीमेंट और खदान इंप्लाईज यूनियन (इंटक) ने अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखा है -
पैकिंग प्लांट टी. सी. जैन के 4 लोडर को 7 माह पूर्व काम से निकाल दिया गया है, उसे तत्काल कार्य पर वापस काम पर लिया जाए।पैकिंग प्लांट लोडर एवं ऑपरेटर द्वारा टन और अलाऊंस को अलग करने पिछले 1 साल से जायज माँग किया गया था,दो माह पहले एच. आर. हेड ठेकेदार एवं युनियन पदाधिकारियो के समक्ष त्रिपक्षिय वार्ता हुई थी। 
जिसमें 2 माह में पूरा करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया।,पैकिंग प्लांट महाराजा ग्रूप एवं गणेश एण्ड विजय शर्मा ठेका श्रमिको को 8 घण्टा सिप्ट ड्युटि दिया जाए, कालीन ड्युटि बंद किया जाए। 5. पैकिंग प्लांट में गेट क्लोजर कार्य के लिए अलग से श्रमिक रखा जाए,समस्त ठेका श्रमिको को वार्षिक वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ दिया जाए,सतकरतार माइनिंग ठेकादार के डम्पर, लोडर, पी.सी., डोजर ऑपरेटर को अलाऊंस दिया जाए ,प्रोडक्शन विभाग ठेका श्रमिको को आल अलाऊंस का लाभ दिया जाए, माइंस के ठेका श्रमिको को S.L. छुट्टी का लाभ दिया जाए,समस्त ठेका श्रमिको को हॉलीडेय अवकाश एवं EL-CL छुट्टी का पैसा तत्काल भुगतान किया जाए, पैकिंग प्लांट लोडर घनाराम वर्मा जो कि 1 वर्ष पहले बी पाली ड्युटि से घर जाते समय प्लांट से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटना हो गया जिसका ईलाज के अभाव में एक पैर काटना पड़ा है। जबकि श्रमिक का घर आते जाते 30 मिनट समय की जिम्मेदारी निमानुसार कंपनी की होती है। लेकिन आज तक उसे ईलाज खर्च नही दिया गया है। ईलाज का पूर्ण खर्च दिया जाए एवं उसे काम पर लिया जाए,समस्त ठेका श्रमिक ESIC के दारे से सालाना 3 लाख मेडिक्लैम का लाभ दिया जाए। 13. सभी ठेका श्रमिको कि पंचिंग, गेट पास, पेंमेंट स्लिप, न्युक्ति प्रमाण पत्र, ESIC कार्ड, पी. एफ. नं.. बैंक खाता में पेंमेंट दिया जाए एवं हर माह 10 तारिख के भितर सभी श्रमिको की वेतन भुगतान किया जाए, सभी श्रमिको साल 2023-24 की सालाना बोनस 20% दिया जाए ,संयंत्र के भीतर सभी विभागो के कार्यस्थल जैसे बेल्ट कन्वेयर, प्लेटफार्म, सिढी, छावनी सीट, मटेरियल सिप्टिंग एवं सभी ऊँचाई वाले स्थानो की अतिरिक्त मटेरियल जमा है, उसे सफाई किया जाए।
*समस्या की समाधान के लिए लगातार होते रहे बैठक* 
मजदूर यूनियन ने बताया कि 
संस्थान में कार्यरत श्रमिक ए पुल, बि पुल तथा रेगुलर कर्मचारियों के संबंध में यूनियन के माध्यम से संयंत्र को अनेक बार लिखित पत्र देकर संस्थान में समन्वय का वातावरण बनाने का प्रयास किया, मिलने का आग्रह भी किया था, कार्यरत श्रमिकों के मांगो के संबंध में रायपुर स्थित सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में त्रिपक्षी बैठक में हुआ था लेकिन,
अधिकारियों( संयंत्र) के रवैया के कारण उसमें भी कोई समाधान नहीं निकल सक, यूनियन के पदाधिकारी के द्वारा अनेक बार श्रमिकों की समस्या को एच आर हेड के साथ बातचीत कर सुलझाने का प्रयास किया गया मगर उसमें भी कोई परिणाम नहीं निकला, पैकिंग प्लांट सहित संयंत्र में कार्यरत सभी विभागों के श्रमिकों के संबंध में मौखिक रूप से कई बार शिकायत किया मगर आज तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया जिससे निराश होकर श्रमिक ना चाहते हुए भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए विवश हैं श्रमिकों में काफी आक्रोश निर्मित हो चुका है,और ऐसे में यह किस प्रकार के मजदूर नियमो का उल्लंघन करता है, एैसे में इस मामलो मे शासन स्तर पर किस प्रकार से कार्रवाई होती है, और आक्रोशित मजदूरों का परिणाम किसको भुगतना पड़ता है यह देखने वाली बात होगी