24hnbc आज कांग्रेस की न्याय यात्रा में, पोस्ट पर छपी फोटो से पकड़ा तूल।
Friday, 27 Sep 2024 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.comबलौदाबाजार, 27 सितंबर 2024। समाचार संकलन प्रतिनिधिबलौदाबाजार के कसडोल में पोस्टर का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है पहले पोस्टर में स्थानीय विधायक का फोटो नहीं होने से बवाल मचा हुआ था, तो अब जिला बदल हुए बदमासो की तस्वीरे बैनर पोस्टर में लगवाया जा रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक गिरौदपुरी धाम से रायपुर राजधानी तक छत्तीसगढ़ में हो रहे हत्या, चाकू बाजी, बालात्कार, कवर्धा कांड बलौदाबाजार घटना को लेकर कानून व्यस्था को लेकर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आज से प्रारंभ है। मगर इस न्याय यात्रा में कसडोल के जिला बदल बदमाश और निगरानी सुदा छुटभैय्ए नेताओं की फ्लेक्स लगाया जा रहा है। सुत्र- जिला बदल बदमासो का नाम है विमल अजय पिता मोहर साय अजय को दिनांक 24/04/2024 से पुलिस अधीक्षक ने जिला बदल किया गया था। उसकी बैनर पोस्टर लगवाया जा रहा है साथ ही जिला बदल बदमाश राजू जायसवाल उर्फ रविशंकर पिता मनाराम को दिनांक 19/11/2023 से जिला बदर किया गया जिसकी भी फ्लेक्स में फोटो लगाई गई है और जिन पोस्टर में इनकी फोटो लगाई गई कई लोग आपराधिक मामलों से जुड़े हुए है। इन बैनर पोस्टर से स्थानीय आमजनों को परेशानी हो रही है और डर का माहौल देखा जा रहा है।