24 HNBC News
इस बार हसदेव में कट रहे हैं 10944 पेड़ अटल विश्वविद्यालय, व्हीआईपी ने मां के नाम लगाया पौधा
Saturday, 31 Aug 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 सितंबर 2024। 
छत्तीसगढ़ के पूरे भूभाग पर इन दोनों एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में 31 अगस्त को अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में राज्य के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सहित कुछ अन्य व्हीआईपी लोगों ने अपनी अपनी श्रद्धेय माताओं के नाम पर वृक्षारोपण किया। आदत अनुसार सरकारी पीआरओ और अन्य मीडिया ने तुरंत इस खबर बनाया।
दूसरी ओर जैव विविधता से भरे हसदेव अरण्य में 1136 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले वन की कटाई प्रारंभ हो गई इस बार 10944 पेड़ काटने की अनुमति मिली है। पूर्व में 3700 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी। निश्चित ही यह पेड़ किसी व्हीआईपी ने अपनी मां के नाम पर नहीं लगाई थी अन्यथा भारत सरकार की हिम्मत नहीं होती कि इन्हें काटने की अनुमति दे। 
2022 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्व संवत प्रस्ताव पास किया था, की हसदेव अरण्य में खनन की अनुमति नहीं देंगे। 2023 में विधानसभा चुनाव हुए सत्ता बदली और आदत अनुसार भाजपा ने पलटी मारी परसा ईस्ट, केतेबासेन, जिसे अंग्रेजी में पीएकेबी के नाम से जानते हैं। में पुलिस सुरक्षा के बीच पेड़ काटे जा रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिक जितना विरोध कर सकते हैं, कर रहे हैं।