24 HNBC News
24hnbc अपना ही निर्देश भारी पड़ा सरकार को तेल की कीमत में फिर इजाफा
Monday, 07 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

 भारत सरकार की तरफ से कच्चे पाम तेल (सीपीओ) पर सीमा शुल्क घटाए जाने का इंडोनेशिया गैर-वाजिब फायदा उठा रहा है। वहां की सरकार ने इस खाद्य तेल पर निर्यात टैक्स बढ़ा दिया, जिसके कारण भारतीय बाजार में इसकी कीमतें घटने की जगह बढ़ गईं और सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। भारत में कच्चे पाम तेल पर आयात शुल्क घटाने का फायदा मलेशिया को हो रहा है। निर्यातक देश ने इस खाद्य तेल पर निर्यात टैक्स 66,366 रुपये प्रति टन बढ़ाया है।नई दिल्ली ने 26 नवंबर, 2020 को सीपीओ पर सीमा शुल्क में 10 प्रतिशत कटौती की थी। इसके तत्काल बाद दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल निर्यातक इंडोनेशिया ने इसपर निर्यात टैक्स में 30 डालर (करीब 2,212 रुपये) प्रति टन की बढ़ोतरी कर दी। जाहिर है, भारत में सीमा शुल्क घटाए जाने का बड़ा फायदा इंडोनेशिया उठा रहा है, जबकि भारत सरकार को नुकसान उठाना पड़ रहा है।