24 HNBC News
24hnbc विधायक पत्रकार संवाद मर्यादा लंगने में कोई नहीं पीछे
Friday, 16 Aug 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2024। 
भाटापारा विधायक इंद्र साव और बलौदाबाजार जिले के एनडीटीवी पत्रकार दीपेंद्र शुक्ला की आपस में ठन गई लगती है। पत्रकार महोदय ने पुलिस अधीक्षक तक को लिखित शिकायत की कहा विधायक ने मुझे धमकाया। इस दौरान दोनों के बीच का मोबाइल पर हुआ वार्तालाप भी खूब चर्चित हो रहा है। दोनों पक्षों की ओर ने बातचीत में कोई शालीनता नहीं बरती पत्रकार महोदय ने भी माननीय विधायक को अपशब्द कहने में कोई संकोच नहीं किया। लगता है कि लोकतंत्र का कोई भी खंभा अपनी मर्यादा में चलना ही नहीं चाहता। 
छत्तीसगढ़ में पत्रकारों का व्यवहार, बस्तर में पत्रकारों के विरुद्ध पुलिस का षड्यंत्र, सत्ता पक्ष के साथ पत्रकारों की हू तू तू पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है।