24 HNBC News
24hnbc वे राष्ट्र भक्त और हम वो ..... स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना
Tuesday, 13 Aug 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अगस्त 2024। 
इस बार हम 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। जो प्रधानमंत्री इस बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे वे इससे पहले इसी स्थान से कितनी बार ध्वजारोहण कर चुके हैं। यह इस प्रश्न के संदर्भ में कतई मायने नहीं रखता की 2024 के पूर्व संवैधानिक संस्थानों पर संवैधानिक उपचारों पर ऐसा संकट इसके पूर्व कब-कब रहा। 
15 अगस्त 1947 में स्वतंत्रता के बाद संविधान कब-कब इतने संकट में आया कि कानून निर्मात्री संस्था संसद में सदस्यों को शपथ ग्रहण करने के समय संविधान की प्रति हाथ में रखकर शपथ लेनी पड़ी। 62 के बाद कब कोई प्रधानमंत्री अपनी विदेश नीति को लेकर इस तरह मुंह छुपाते घुमा, दक्षिण एशिया के तमाम पड़ोसी अब भारत के दिखावटी मित्र यह सब बदलने में वर्तमान सरकार ने झूला झूलने में खूब मेहनत कि, विश्व के धनाढ्यतम व्यक्ति पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाने के बाद राष्ट्रीय भक्ति छलकता हुआ बयान दे और कहे कि मुझ पर आरोप देश को कमजोर करने वाले हैं। जिस विनिमय संस्था पर बाजार संभलने की जिम्मेदारी हो उसी के कर्णधार पर आरोप को भी राष्ट्रीय भक्ति से जोड़ दिया जाए। 
राफेल का रेट न बताने के लिए भी राष्ट्रभक्ति की आड़ ली गई। पेगासस मामले में भी ऐसा ही हुआ। शिक्षा नीति के नाम पर पढ़ने की स्वतंत्रता किस तरह खत्म की जा रही है कि विश्वविद्यालय में आरएसएस की 88 किताबों को खरीदना जरूरी है फिर पाठ्यक्रम में शामिल करना जरूरी है। इन्हीं विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री सेल्फी प्वाइंट के नाम पर करोड़ फुका गया। पहले देश की इज्जत को रुपए के बाजार मूल्य से जोड़ा गया तब डॉलर के मुकाबले रुपए 62 का था। 61-62 करते-करते 82 पर पहुंच गया इसे क्या चरम सुख कहेंगे....? गोधरा के बाद वो का डर पति-पत्नी और वो तो तोड़ते हुए पूरे सनातन पर छा गया। बाजार, महंगाई, बेरोजगारी, उद्योग, ट्रेन का बंद होना केवल कुछ चुनिंदा लोगों के लाभ के लिए सब कुछ समर्पित कर देना और यह कहना कि मान लो नहीं तो वो आ जाएगा। वो का डर दिखा कर ही लबजिहाद जैसे असंवैधानिक शब्द का गढ़ना और कृत का न्याय आजीवन कारावास ऐसा न्याय शास्त्र मनुस्मृति का ही हो सकता है। 2024 में बैठकर 10 साल आगे के ओलंपिक का आनंद लेना मनसा पूजा का सटीक उदाहरण है। अंबानी परिवार ओलंपिक कर आएगा की ट्रेनिंग अभी से प्रारंभ हो गई है। यह वही अंबानी परिवार है जिसने 15 अगस्त के पहले ही अपने सेक्टर से 42000 लोगों की नौकरी खत्म कर दी वे राष्ट्रभक्ति और हम वो ....।