24 HNBC News
24hnbc भाजयुमो ने जन सुनवाई का किया जबरदस्त विरोध
Monday, 07 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने एआर ग्रुप की जनसुनवाई का जमकर विरोध किया। यह पहला मौका होगा जब किसी जनप्रतिनिधि पहल पर उद्योग विस्तार की जनसुनवाई का विरोध किया गया हो। उद्योग की जनसुनवाई निरस्त करने आम जनता की आवाज दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी। गोमती साय की ओर से युवाओं के साथ पीठाधीन अधिकारी को सौपे गए पत्र में ईआईए रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा गया कि प्रभावित 45 गांवों के हजारों की संख्या में ग्रामीण विरोध दर्ज कराने पहुंचेगे। इससे कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उद्योग द्वारा प्रस्तुत ईआइए रिपोर्ट में वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण के आंकड़ों के मिथ्या होने की बात कही गई है। इसमें स्कूल और आंगनबाड़ी की वास्तविक संख्या भी नहीं बताई गई है। प्रस्तावित विस्तार वाले उद्योग के 10 किमी क्षेत्र हाथी प्रभावित है लेकिन रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं है। समारूमा, पड़कीपहरी की झिगोल आमा घाट में हाथियों की वजह से फसल नुकसान और जान माल नुकसान की घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्र में स्पंज आयरन और पावर प्लांट की वजह से हवा में प्रदूषण की मात्रा पीएम 2.5 एवं पीएम 10 की मात्रा 200 से ऊपर है जिससे जन स्वास्थ्य का खतरा है। वायु प्रदूषण की वजह से बीमारियां फैल रही है । नए उद्योग के विस्तार से प्रदूषण के मानक स्तर में वृद्घि होगी।