24 HNBC News
24hnbc आजीविका मिशन से महिलाएं खुद की गाथा लिख रही
Wednesday, 24 Jul 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 24 जुलाई 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि 
आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद महिलाए मेहनत और लगन के बूते अपनी तकदीर खुद लिख रहीं हैं।चंद पैसों के लिए मोहताज महिलाएं अब आर्थिक रूप से संपन्न हो रहीं हैं। आत्मनिर्भर होकर वह घर परिवार चला रहीं हैं। इसी कड़ी में सिमगा ब्लाक के ग्राम मोहभट्ठा की सागर स्व सहायता समूह की महिलाए फिनायल, बनाने का कार्य कर रही है समूह की अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया बिहान योजना से जुड़ी फ्भाटापारा की पीआरपी के द्वारा हमारे स्व सहायता समूह लोके सदस्यों को फिनायल बनाने का प्रशिक्षण दिया जिससे समूह के सदस्य द्वारा बैंक से ऋण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से प्राप्त अनुदान राशि एवम समूह के बचत राशि का का उपयोग करते हुए कच्चा माल खरीदकर अपने घर में ही कार्य शुरू किया गया वर्तमान में समूह द्वारा निर्मित फिनाइल ग्राम के साप्ताहिक बाजार में और आसपास के ग्राम में किया जा रहा हैजिससे समूह द्वारा प्रति सप्ताह 800 से 900 लीटर फिनायल का विक्रय कर औसतन 12000 रुपए की लाभ हो रहा है उसी प्रकार महिला स्व सहायता समूह के महिलाए घरेलू खाद्य सामग्री का भी निर्माण कर रही है जो दैनिक घरेलू जीवन में काम आती है जैसे पापड़,आचार, बड़िया ,अगरबत्ती, वाशिंग पाउडर से लेकर सिलाई तक का काम करके अपने परिवार का जीवन संवार रही हैं। स्वयं का व्यापार जमाकर वह आत्म निर्भर हो रही है और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही है।