24 HNBC News
24hnbc एकदिवसीय वृद्धजन एवं दिव्यांग जनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन
Tuesday, 23 Jul 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 23 जुलाई 2024। समाचार संकलन जिला प्रतिनिधि
दिव्यांगजन वृद्धजन अधिकार अधिनियम 2016 अंतर्गत दिव्यांग जनों एवं वृद्ध जनों को आवश्यक सेवा प्रदान करने के लिए श्री वाटिका रामसागर तालाब के पास बलौदा बाजार में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृद्ध जन एवं दिव्यांग जनों के लिए स्वास्थ्य संबंधी आंख जांच दिव्यांग प्रमाण पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड बनाया जाएगा साथ साथ पात्रतानुसार दिव्यांजनों को सहायक उपकरण दिया जायेगा ग्राम पंचायत सकरीएवं खैरा के पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा द्वारा जानकारी दिया गया कि जिला कलेक्टर दीपक सोनी के आदेश अनुसार समाज कल्याण विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजन एवं वृद्ध जनों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वृद्ध जन एवं दिव्यांग जनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल प्रमाण पत्र आधार कार्ड राशन कार्ड से संबंधित जांच एवं आवश्यकता अनुसार पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण यंत्र प्रदान किया जाना है हरिकिशन वर्मा द्वारा आगे बताया कि आवेदन शिविर का सफल संचालन करने के लिए जनपद पंचायत बलौदा बाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम एल मांडवी द्वारा कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों का निर्वहन के लिए रामसाय मनहरे करारोपण अधिकारी सत्रुहान प्रसाद ध्रुव सहायक विकास विस्तार अधिकारी नीरज कुमार रितेश यादव आनंद साहू पंचायत सचिव राकेश सोनी मधुसूदन गिर्रे उत्तम कुमार ध्रुव भींगेश्वर सेन राकेश टंडन निखिल यादव की ड्यूटी लगाई गई है