24 HNBC News
24hnbc ओ.टी. में महिला मरीज से मारपीट, शिकायतकर्ता का बयान हुआ दर्ज विकासखंड बिल्हा की घटना
Sunday, 30 Jun 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2024। 
27 मार्च 2024 विकास खंड बिल्हा के अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ ऑपरेशन थिएटर में स्टाफ द्वारा की गई मारपीट और पीड़िता के पति से संविदा कर्मचारी द्वारा ली गई रिश्वत की घटना पर शिकायतकर्ता के बयान आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए।
 27 / 28 मार्च को इसी घटना के संबंध में उभय पक्षों ने थाना प्रभारी बिल्हा को लिखित शिकायत दी थी। सक्षम जांच एजेंसी होने के बावजूद थाना प्रभारी ने कार्य स्थल पर रिश्वतखोरी, मरीज के साथ मारपीट की घटना पर बयान दर्ज न कर प्रकरण को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में विभागीय जांच निवेदन के साथ भेजा।
बिल्हा का अस्पताल अपने नकारात्मक चिकित्सकीय लापरवाही के लिए खासा बदनाम है। गर्भवती महिला को गलत ब्लड ग्रुप चढ़कर जान से खिलवाड़, मरीजों से पैसे की डिमांड, आउटसोर्सिंग द्वारा पैथोलॉजी एवं सोनोग्राफी की शिकायत यहां आम है।