24 HNBC News
24hnbc नए स्पंज आयरन का तीखा विरोध हो रहा, बलौदाबाजार
Wednesday, 12 Jun 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जून 2024।
एक तरफ बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट की आग अभी शांत नहीं हुई है और दूसरी ओर बलौदाबाजार बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अनिमेष पावर प्लांट के स्पंज आयरन की जन सूनवाई ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्लांट से आसपास के दर्जन भर गांव प्रभावित होंगे। पास में ही सोनवर्षा जंगल है। जीव जंतुओं का भी नुकसान होगा। शिवनाथ नदी का पानी भी प्रदूषित होगा।
 ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट पूरी तरीके से फर्जी बाड़े द्वारा स्थापित हो रहा है। ग्रामीणों ने इसी मुद्दे को लेकर 2024 में चुनाव का बहिष्कार भी किया पर प्रशासनिक चम्मच गिरी के बाद मतदान में हिस्सा लिया। पर प्रशासन अपने वायदे से पलट गया है। 5 जून को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया और इस कारण चक्का जाम हुआ। प्रशासन ने बलौदाबाजार में अग्निकांड का हवाला देकर ग्रामीणों को धरना न देने के लिए राजी कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन केवल उन्हें बेवकूफ बना रहा है। ऐसे में किसी दिन स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी।