24 HNBC News
24hnbc राहुल ने शेयर घोटाले का जनक बताया पीएम को कर डाली जेपीसी की मांग
Wednesday, 05 Jun 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 जून 2024। 
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक दिन भी जाया किए बिना आम जनता के हित में आवाज उठाना प्रारंभ किया। 4 जून को शेयर मार्केट में 30 लाख करोड रुपए आम निवेशकों का डूबने के बाद उन्होंने इस पर जेपीसी की मांग कर डाली। एआईसीसी हैडक्वाटर पर उन्होंने पत्रकार वार्ता की और कहा कि शेयर मार्केट में इस घोटाले के लिए निर्वितमान प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री अमित शाह सीधे जिम्मेदार हैं। तीनों ने समय-समय पर अदानी के न्यूज़ चैनल पर इंटरव्यू दिया आम निवेशकों को कहा कि परिणाम के दिन शेयर मार्केट बूम करेगा। जबकि तीनों के पास सूचना थी कि भाजपा की सीट 220 के लगभग आ रही है। पूरी पत्रकार वार्ता केवल शेयर घोटाले पर केंद्रित रही। राहुल गांधी ने स्क्रीन पर डाटा के माध्यम से पूरे शेयर घोटाले को समझाया उन्होंने एक तरह से या स्पष्ट कर दिया कि 18वीं लोकसभा का कामकाज जब चालू हो उसके पहले ही वे सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।