24 HNBC News
हरियाणा पासिंग ट्रक से अवैध शराब जा रही थी 6 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ने में पुलिस को मिली कामयाबी
Saturday, 05 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में अवैध शराब की शिकायतें मिली खमतराई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरियाणा पासिंग ट्रक को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 58 पेटी शराब जब्त की गई है। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यास तालाब के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक तलाशी ली तो पाया कि निचले हिस्से पर चैम्बर बनाकर अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा था।