24 HNBC News
24hnbc जिन्हें शाह कहते हैं अर्बन नक्सली वे बैठे इंडिया को जोड़ने
Thursday, 02 May 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 मई 2024। 
आर्थिक असमानता, नारी अस्मिता, सर्वहारा वर्ग को उनके अधिकार देने सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने और संविधान को बचाने के लिए इस सोच पर एक मत रहने वाले जिन्हें आजकल देश के गृहमंत्री अर्बन नक्सली कहते हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब में एकत्र हुए लगभग इनकी संख्या 50 से ज्यादा थी। और यह सब इंडिया गठबंधन के पक्ष में दो घंटे तक विचार विमर्श करते रह।
राज्य सरकार की खुफिया पुलिस और केंद्र सरकार की निगरानी एजेंसी के कुल चार कर्मचारी पूरे विचार विमर्श को लिपिबद्ध करते देखे गए। हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी को तीसरी बार चुने और दो साल के भीतर पूरा नक्सलवाद, अर्बन नक्सलियों सहित सफाया कर दूंगा। जैसी चेतावनी के बाद जिन्हें भाजपा ने अर्बन नक्सली घोषित कर रखा है वे एकत्र हुए।
आप पार्टी छोड़ने के बाद योगेंद्र यादव लगातार जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया और उसके पूर्व भारत जोड़ो यात्रा में महती भूमिका निभा रहे थे। कुछ दिन पूर्व वे कर्नाटक में थे और आज से छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं। प्रबुद्ध जनों के आज के संवाद में 10 वर्षों में धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक विषमता बढ़ने देश में क्रॉनिक पूंजीवाद के साथ लंपट पूंजीवाद के आने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग ऑन को मोनेटाइजेशन के नाम पर निजी हाथों में बेचने आम भारतीय की रेल का निजीकरण हो जाने किसानों पर अत्याचार जैसे विषयों पर एक राय थे। सभी ने चुनाव की पूर्व संध्या पर दो निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डालने की आलोचना की।