24hnbc कांग्रेस करती है तुष्टिकरण जवाब में शैलेश ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबरा उठी भाजपा
Tuesday, 30 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 मई 2024।
भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बार फिर से कांग्रेस के घोषणा पत्र को केंद्र बिंदु बनाते हुए उसे पर प्रेसवार्ता की, पत्रकार वार्ता में प्रथम वक्तव्य बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दिया। दूसरा वक्तव्य संगठन से जुड़े संजय श्रीवास्तव ने दिया पर वक्तव्य खत्म होने के बाद पत्रकारों के प्रश्न नहीं लिए गए। धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र समाज को बांटने वाला है और तुष्टिकरण की राजनीति करता है।
कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही यह है। वे अपने घोषणा पत्र में जो कहते हैं वह नहीं करते हैं। भारत के संविधान को असली खतरा कांग्रेस से ही हैं। आज तक देश के संविधान में जितने संशोधन हुए उन सब को कांग्रेस ने ही किया है। कोर्ट से प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के विरुद्ध निर्णय आने के बाद उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया, उल्टे आपातकाल लगाया। मीडिया के बोलने की स्वतंत्रता छिनी, नेताओं को जेल में डाला इस बार अपनी हार को सामने देखते हुए कांग्रेस फिर से अपने मूल चरित्र तुष्टीकरण पर आ गई ।
इस संदर्भ में हमने कांग्रेस के नेता बिलासपुर पूर्व विधायक शैलेश पांडे से बात की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता अपने घोषणा पत्र से ज्यादा चर्चा कांग्रेस की घोषणा पत्र की करते हैं। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी को भारत का न्याय पत्र डरा रहा है। शैलेश जी ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरे विचार मंथन और पार्टी के वरिष्ठ संयोजक, नेता जिसमें टी एस सिंह देव जैसे नेता शामिल थे बना है। और देश की आर्थिक सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखकर, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, संविधान को अक्षुण्ण रखने वाला विचारों के साथ बना है।
समाज को जाति, धर्म, रंग में बांटने वाली नियत सर्वविदित भाजपा की है। उनके नेता तो रंग से, वेशभूषा से पहचाने का दावा करते हैं। राज्यों में चुनी हुई सरकारों को दल बदल के माध्यम से गिरना भाजपा का कलंकित इतिहास है। गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल, बिहार ऐसे कई उदाहरण है। मुख्यमंत्री को चोरी छिपे सुबह 6:00 बजे के पूर्व शपथ दिलाना कैसे भूलया जा सकता है। उच्चतम न्यायालय द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड को अवैधानिक बोल देने के बावजूद क्या किसी ने इस्तीफा दिया। उलट इलेक्टोरल बॉन्ड को ठीक बताया जा रहा है। पूर्व विधायक ने यहां कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण जैसे जरूरी मुद्दों के बाद भारतीय जनता पार्टी की घबराहट दिख रही है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं कहा प्रधानमंत्री मिलने का समय दें। हम कांग्रेस का घोषणा पत्र उन्हें समझाएंगे पर समय नहीं दिया जा रहा है। उल्टे के चू आ के द्वारा इंडिया गठबंधन को परेशान किया जा रहा है।