24hnbc आपातकाल तो प्रावधान के तहत लगा, नारी अस्मिता पर दोगलापन भाजपा की असलियत ..... टाकेश्वर पाटले
Monday, 29 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2024।
बिल्हा विधानसभा के विधायक ने राहुल गांधी से पूछा उसकी दादी ने जब इमरजेंसी लगाई तो क्या संविधान खतरे में नहीं था .....? इस पर कांग्रेस के युवा नेता टाकेश्वर पाटले विधायक महोदय से तीखे प्रश्न पूछे उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक बताएं इंदिरा गांधी ने भारत के संविधान में प्रदत्त लिखित व्यवस्था के तहत ही एक निर्णय लेकर इमरजेंसी लगाई थी और उससे आम हिंदुस्तानी को कोई तकलीफ नहीं थी। आज तो बगैर आपातकाल के किसान को ईडी का नोटिस मिल रहा है यहां तक की एक राज्यसभा सदस्य ने तो भाजपा पर यहां तक आरोप लगाया कि ईडी ने उन्हें ₹600 के एक ट्रांजैक्शन के मामले में नोटिस दिया।
युवा नेता ने कहा कि इस देश का संविधान एक तरफ कठोर है तो दूसरी तरफ लचीला है। और जनहित के लिए इसमें समय-समय पर संशोधन हुए विधायक महोदय इस बात का जवाब दें कि भाजपा द्वारा लाया गया इलेक्टोरल बॉन्ड में जो चंदा खोरी हुई, भयादोहन हुआ जिसे देश की सर्वोच्च अदालत ने असंवैधानिक कहा उसे पर उन्हें क्या कहना है। भाजपा तो न्यायपालिका का अपमान ही करती है तभी तो केंद्रीय चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में उच्चतम न्यायालय ने जो व्यवस्था दी उसे प्रधानमंत्री ने तत्काल पलटा और के चू आ की नियुक्ति की , मणिपुर में पिछले 1 साल से जो गंभीर हालत है के बावजूद राष्ट्रपति शासन नहीं लगता और धारा 355 का इस्तेमाल भी चोरी छिपे किया जाता है। जिसके तहत कानून व्यवस्था का अधिकार केंद्र के पास आ गया है नारी शक्ति को केवल वोट बैंक मानने वाले बताएं कि कर्नाटक लोकसभा क्षेत्र हसन के उम्मीदवार प्ले बाय 2870 अश्लील वीडियो क्लिपिंग के विलेन के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगने क्यों गए।