24 HNBC News
24hnbc भाजपा में शामिल हो जाने के बाद भी कहलाते हैं कांग्रेस के पूर्व नेता
Monday, 29 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2024। 
कांग्रेस छोड़कर जनाधार विहीन जो नेता भाजपा में जाते हैं उनकी बखत इतनी भी नहीं होती की पार्टी कार्यालय उन्हें भाजपा नेता लिख दे। कल बिलासपुर कार्यालय से एक अधिकृत प्रेस नोट जारी हुआ जिसमें विष्णु यादव के श्रीमुख से यह बयान जारी हुआ कि यादव समाज का अपमान हुआ है और राहुल गांधी माफी मांगे....।
भाजपा के लिए कांग्रेस छोड़कर आने वाले के लिए यही एक काम है कि वे अपनी पूर्व पार्टी को कोसे और आलोचना करें। ये नेता याद रखें की इस काम की अवधि बहुत छोटी होती है, और बोलने कहने की जो स्वतंत्रता कांग्रेस में है वैसी भाजपा में कभी नहीं होती। 
पिछले महीने में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कितने नेताओं ने स्वतंत्र रूप से मीडिया से बात की जिन्हें मीडिया से बात करने का अवसर मिला उन्हें क्या कहना है, कितना बोलना है, कब बोलना बंद करके बाहर निकल जाना है का भी निर्देश पार्टी पहले से दे देती है।