24 HNBC News
24hnbc.com पत्रकार के प्रश्न पर ऐसा क्या था कि भड़क गई अलका लांबा
Sunday, 28 Apr 2024 00:00 am

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 28 अप्रैल 2024। 
कांग्रेस की तेज तर्रार नेता अलका लांबा ने बिलासपुर के पत्रकारों को पहले भाजपाई चश्मा उतारने और फिर किसान, युवा, बुजुर्ग, महंगाई पर प्रश्न पूछने की सलाह दे दी। अलका लांबा कल से बिलासपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी के आम सभा के तैयारी के सिलसिले में आई हैं। 
छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम सीधी साधी वाकपटुता में कमजोर है। शायद अलका लांबा की सिख जिस पत्रकार को मिली वह अलका को फूलों देवी समझ रहा था। और प्रायोजित प्रश्न दागने में प्रथम बनने की कोशिश कर रहा था। अलका लांबा ठहरी तेज तर्नेरार नेता आफेंस इस बेस्ट डिफेंस पर चलकर पहले पत्रकार पर भाजपाई होने का ठप्पा लगाया। उसके बाद तो पत्रकार वार्ता की दिशा ही बदल गई। अलका लांबा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र भाजपा के झूठे प्रचार भाजपा नेताओं के फर्जी बयान सब पर अपनी बात रखी। 
एक प्रश्न के चलते बिलासपुर की निष्पक्ष पत्रकारिता पर अलका लांबा को व्यंग करने का मौका मिल गया।