24 HNBC News
24hnbc जब चाहा गले लगाया जब मर्जी हुई दूर कर दिया वाह रे कांग्रेस की राजनीति
Friday, 04 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर। बिलासपुर विधायक के एक बार फिर से विज्ञापन के मार्फत राजनीति इस बार बिलासपुर विधायक इस बात पर संतोष कर सकते हैं कि इस राजनीति के वे अकेले शिकार नहीं है। उनके साथ जिला ग्रामीण अध्यक्ष का फोटो भी विज्ञापन से नदारत है। आज लगभग सभी बड़े अखबारों में महा उत्सव के मौके पर सीएम आगमन पर विज्ञापन आया, इसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के बेटे जो कि समिति के पदाधिकारी हैं का फोटो है। और उन लोगों के भी फोटो है जो समिति में बड़ा पद रखते हैं। ऊपर की पंक्ति में सीएम के साथ बड़े नेताओं के फोटो हैं । तखतपुर विधायक का भी फोटो है। अपेक्स बैंक अध्यक्ष का भी फोटो है । शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो है। जिला अध्यक्ष ग्रामीण का फोटो नहीं है। नाचा महोत्सव का स्थल बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत है, हारे हुए लोकसभा प्रत्याशी का फोटो है, किंतु जीते हुए बिलासपुर विधायक का फोटो नहीं है। बेलतरा पार्षद एमआईसी सदस्य जिला ग्रामीण अध्यक्ष का फोटो नहीं है। इससे ऐसा लगता है कि जिला ग्रामीण कार्यकारिणी की सूची फाइनल हो चुकी है और उसमें दूसरे गुट को निराशा हाथ लगी इसके पूर्व निगम में एल्डरमैन युक्ति में शहर विधायक की पसंद को तवज्जो मिली थी और मरवाही चुनाव में प्रभावी भूमिका भी प्राप्त हुई, दूसरे जिले के चुनाव में पार्टी का ही संगठन शहर विधायक का मोल जाने और गृह जिले का संगठन नगर के लाडले विधायक को अनदेखा करें यह काम कांग्रेस में ही हो सकता है।