24 HNBC News
24hnbc समावेशी सामाजिक न्याय, आर्थिक असमानता की बात परिधान मंत्री की नजर में अर्बन नक्सल
Tuesday, 23 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 अप्रैल 2014। 
केंद्र में 10 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया ने अपनी गारंटीयां घोषित करने की बात अब देशव्यापी भाषणों में नकारात्मक मुद्दों को चलाकर 400 पार कैसे होगा की योजना दिखा दी। उनकी यह योजना का प्रगतिकरण सूरत लोक सभा क्षेत्र से पूरे लोकतंत्र की भविष्य की सूरत बता रहा है। अर्बन नक्सल, माओवाद, कम्युनिस्ट ये 3 शब्द कांग्रेस और उसके सहयोगी दलो पर हर भाषण में परिधान मंत्री द्वारा थोपने की कोशिश की जाती है। कांग्रेस के न्याय पत्र को मुस्लिम लीग का कहकर वे भरसक देश को सांप्रदायिकता के ध्रुवीकरण में फसाना चाहते हैं। परिधान मंत्री 2 दिन से छत्तीसगढ़ में प्रचार रत हैं। पर उनके मुख से एक बार भी भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर उद्गगार नहीं व्यक्त होते। महिलाओं मंगलसूत्र के एक्स-रे वाले बयान के बाद आम जनता भाजपा शासन में आम जनता के जेब घर पर की गई। तीन डकैती नोटबंदी के दौरान महिलाओं की बचत को शून्य करना, कोविड के दौरान घरों के आभूषण बिक जाने और देश के चुनिंदा चार परिवारों का प्रति घंटे करोड़ों कमाना जिससे देश की कुल 40% संपत्ति 1,% लोगों के पास जुट जाने और शहरी क्षेत्र में हॉलमार्क वाली ज्वेलरी तो ग्रामीण क्षेत्र में बीना मार्क का ज्वेलरी से सब स्टैंडर्ड्स गहनों का बाजार खड़ा होना जनता के बीच चर्चा का विषय है। 
दूसरी और विपक्षी दल बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, महंगाई और इनके रहने पर संविधान और लोकतंत्र हमेशा के लिए समाप्त पर डटा हुआ है। यहां तक कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति लगातार भाजपा को इस बार जीतने पर सब कुछ समाप्त होने की बात कही जा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार में भाजपा नेता धर्म के नाम पर, भगवान राम के नाम पर वोट मांगने से हिचक नहीं रहे हैं। 
बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा सीट के विधायक राजनांदगांव में कहा आप ईवीएम पर कमल निशान को दबाए आपका वोट सीधे श्री राम के चरणों में समर्पित होगा। एक और यह जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत धार्मिक भावना भड़काकर वोट मांगने के दायरे में आता है। जो गलत है दूसरी और इस बयान से ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के संकेत भी मिलते हैं। यह विधायक महोदय को कैसे पता कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतीक वाला बटन दबाने से वोट राम के चरणों में जाता है।