24 HNBC News
24hnbc नागालैंड के 738, बस्तर के एक मतदान केंद्र पर शून्य रही वोटिंग
Saturday, 20 Apr 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 अप्रैल 2024। 
19 अप्रैल को देश में 14वीं लोकसभा के प्रथम फेज का 102 सीट के लिए मतदान हुआ। अंबाला पंजाब में तीन दिन से रेल रोको आंदोलन चल रहा है। 139 ट्रेनें रद्द हैं, 170 के रूट बदल गए छत्तीसगढ़ में 19 पैसेंजर ट्रेन रद्द है कर के रूट बदल गए यह कैसी शानदार व्यवस्था है। चुनाव के दौरान जब केंद्र की जांच एजेंसियां अतिरिक्त सक्रिय है विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही को लेकर तो किसान जो अपने कुछ साथियों के जेल में होने के कारण रिहाई के लिए आंदोलन करें उसकी आलोचना कैसे की जा सकती है। 19 तारीख के मतदान में कहां कितने प्रतिशत मत पड़े से ज्यादा बड़ा महत्वपूर्ण विषय यह है कि नागालैंड के 6 जिलों के 738 मतदान केंद्र में एक भी वोट नहीं पड़ा। इस मतदाता सूची में 20 विधायक का भी नाम है उन्होंने भी मतदान नहीं किया। इसी तरह बस्तर छत्तीसगढ़ के सीलेगर मतदान केंद्र पर कोई वोट देने नहीं आया। नागालैंड का मामला चिंतनीय है उधर कुल वोटर 13 लाख है। 4 लाख 632 वाटर जो 738 मतदान केंद्र में 4 लाख 632 जैसी बड़ी संख्या रहते हैं मतदान में हिस्सा नहीं लिया मदर ऑफ डेमोक्रेसी में सात सिस्टर्स के नाम से मशहूर इन राज्यों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड में जिस तरह से जातीय खेल खेला गया है उसके चलते अब विभाजनकारी रेखा खींच गई है। एक कश्मीर सम्हला नहीं सात राज्य जाती हिंसा के लपेट में है।