24hnbc मत करो कायं कायं महंगाई बढ़ रही साय-साय
Friday, 05 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2024।
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही 100 दिन में ही जनता के ऊपर मंहगाई का रोड रोलर चल गया है। किचन की महंगाई की नहीं हम तीन उदाहरण ऐसे दे रहे हैं, जिनके कारण आम आदमी के घर बनाने के सपने पर डबल इंजन का बुलडोजर चला दिया। पहला मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना असंभव, राज्य सरकार ने एक झटके में रजिस्ट्री शुल्क को 42 प्रतिशत कर दिया। इसके पूर्व कांग्रेस सरकार ने सरकारी गाइडलाइन में संपत्ति पंजीयन शुल्क पर 30 प्रतिशत की छूट दी थी। उदाहरण के लिये यदि क्रय की जा रही जमीन का सरकारी गाइडलाइन के अनुसार मूल्य ₹ 1000 था तो उसे ₹700 माना जाता था। और उस पर 12 प्रतिशत पंजीयन शुल्क लगता था। अब ₹1000 पर पंजीयन शुल्क लगेगा।
दूसरा मकान बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण सामग्री सरिया एक झटके में प्रति टन 2500 का इजाफा हुआ। फैक्ट्री रेट 52200 और रिटेल में 55200 इसी तरह सीमेंट की बोरी में ₹20 इजाफा हुआ। लगता है डबल इंजन की सरकार में तै कर लिया है की अपना मकान बनाने लायक प्रत्येक परिवार को महंगाई के इतने सौंटे मारे जाएं की वो प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आवाज योजना की लाइन में लग जाएं। बढ़ती महंगाई के संदर्भ में कांग्रेस के युवा नेता टाकेश्वर पाटले ने कहा कि सपना केवल घर बनाने का नहीं टूटा, ग्रामीण क्षेत्र में घर की छोटी मोटी मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। मंदी के बावजूद निर्माण सामग्री के रेट में वृद्धि का अर्थ सीधा सत्ताधारी पार्टी की चंदा खोरी है। जो पार्टी घटिया स्तरहिन दवा बेचने वाली कंपनीयों पर लगाम न लगा कर उनसे करोड़ों का चंदा लेती है जिसका परिणाम कैंसर पीड़ितों की दुगनी संख्या के रूप में दिखाई दे रही है उनसे उम्मीद क्या की जा सकती है। भाजपा पहले आम जनता को आस्था की अफीम चटाती है और बाद में उसका शोषण करती है।