24 HNBC News
24hnbc भ्रष्ट नेता भाजपा में जाए नहीं पड़ता फर्क, पर राजनीतिक विरासत और आईडियोलॉजी भगवामय हो जाए इस पर चिंतन करना चाहिए कांग्रेस को
Wednesday, 03 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अप्रैल 2024।
जिसे जाना हो चले जाए हमें नहीं पड़ता फर्क कांग्रेस के बड़े नेताओं की यह सोच पार्टी को नुकसान दायक हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक तरफ भ्रष्टाचार के आरोपी से घिरे बड़े आरोपियों को पार्टी में स्थान देती है। दूसरी तरफ वह ऐसे कांग्रेसी नेताओं को भी अपनी पार्टी में शामिल करती है जिनकी राजनीतिक विरासत है। कई बार यह विरासत नेहरू, गांधी से भी पुरानी होती है।
छत्तीसगढ़ में ऐसे कुछ परिवार हैं जिनकी राजनीतिक विरासत सीपीएन बरार के समय से शुरू होती है। अब कांग्रेस इन्हें भी नहीं संभाल पाती महिला कांग्रेस से अनीता रावत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जब भाजपा में गई तभी इस बात का अंदाज लग गया था कि कांग्रेस का यह थिंक टैंक स्वयं जाने के पूर्व अपने सहयोगियों को पार्टी प्रवेश कर रहा है। आज बिलासपुर से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। ऐसी महिला नेत्री भाजपा प्रवेश कर रही है जो ना केवल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही, कई राज्यों का इंचार्ज भी बनी कांग्रेस की बड़ी नेत्री यूपी की बहूगुणा के साथ काम की जिले में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वर्षों से एनजीओ के माध्यम से सीधे जन सेवा से जुड़ी हुई हैं। इस बीच कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ऐसी विरासत वाले परिवारों से मिलजुल कर उनकी परेशानी समझने की कोशिश की भ्रष्टाचारी नेता भाजपा की मशीन में धुल जाएं चिंता की बात नहीं पर राजनीतिक विरासत और आईडियोलॉजी भी भगवा के रंग में आ जाए यह कांग्रेस के लिए चिंतन की बात है।