24 HNBC News
24hnbc असल मुद्दों पर भाजपा स्वयं नहीं चाहती चर्चा, चौकीदार और चाय वाला ही पसंद
Tuesday, 02 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अप्रैल 2024।
देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा जो देश के 2024 की लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का दावा कर रही है उसके नेता मुद्दों को छोड़ अपने नेता पर हो रही स्तरहीन टीका टिप्पणी को बड़ा इशू बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष की राजनीतिक हैसियत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के मुकाबला बहुत कम है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री को लेकर जो कुछ कहा उसे अनदेखा करके भी आगे बढ़ा जा सकता था। पर भाजपा के नेता जानते हैं कि उनकी केंद्र सरकार ने 10 सालों में नोटबंदी घोटाला, इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला, पेगासस जासूसी, भयंकर बेरोजगारी, गब्बर सिंह टैक्स जैसे ऐसे काम किए हैं की मुद्दों पर चुनाव लड़ा नहीं जा सकता। इसलिए फिर से कभी नारी शक्ति, देव शक्ति, चाय वाला, चौकीदार, मैं मोदी का परिवार जैसे मुद्दों का ढोल पीट रहे हैं।
आज 2:00 बजे दोपहर से कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जीताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों की मीटिंग रखी गई थी। बड़ी सफल मीटिंग रही और पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में चल रही असंतोष की खबरें झूठी निकली। गोदी मीडिया के अनुमान धरे रह गए उलट दो दिन पूर्व कुंदन पैलेस में भाजपा की मीटिंग की असली खबर नेताओं के बीच गुटबाजी, भाजपा के असल कार्यकर्ता दल बदलू कांग्रेसियों के आने से दुखी कार्यकर्ताओं का परंपरागत अनुशासन खत्म ने भाजपा के भीतर की असलियत बता दी। लोकसभा के इस चुनाव में देश 10 साल में हर इंडेक्स में कितना नीचे गिरा है पर भाजपाई जवाब नहीं देते वे अपने नेता के कथित विराठ व्यक्तित्व के पीछे छुपाते हैं या प्रश्नों से भाग जाते हैं। बिलासपुर जिले में भाजपा के घोषित प्रवक्ता को शायद कुछ और जिम्मेदारी मिल गई है। क्योंकि मीडिया से पत्रकार वार्ता की जिम्मेदारी लगातार बिलासपुर के विधायक निभा रहे हैं।