24hnbc हो गई सही जांच तो खाकी, कालाकोट और कलम तीनों के चेहरे होंगे बेनकाब
Monday, 01 Apr 2024 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 अप्रैल 2024।
राजधानी रायपुर से कटकर 2012 में बलौदाबाजार भाटापारा नया जिला बना जहां आधा दर्जन से ज्यादा सीमेंट फैक्ट्री है। इसका सीधा अर्थ है जिले में पैसा बरसता है। जिला बनने के बाद यहां महानगर की तर्ज पर शॉर्टकट माध्यम से रुपए कमाने का रास्ता अपनाकर सेक्स रैकेट और उसकी ओट में भयादोहन का काम खाकी, कालाकोट और कलम के सिपाही मिलकर कर रहे हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला सेंसिटिव बताया जा रहा है जो जानकारी उपलब्ध हुई उसके अनुसार प्रत्यूष मरैया, दुर्गा टंडन, शिरीष पांडे जो भाजपा नेता के विधायक प्रतिनिधि हैं। महान मिश्रा अधिवक्ता का नाम है इस पूरे मामले में एक पुलिस विभाग का टी आई स्तर का अधिकारी भी शामिल बताया जाता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पेशेवरों ने दोनों तरीके से माल कमाया बताया जाता है। पहले रैकेट का संचालन और बाद में उपलब्ध सामग्री जिसे पत्रकारिता की भाषा में बाईट कहा जाता हैं, के आधार पर भयादोहन गैंग में सक्रिय महिला के बीच बुआ भतीजी का संबंध है। आश्चर्य की बात यह है कि भतीजी बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम दगौरी की रहने वाली थी नाम उजागर करने की प्रथा नहीं है। दगौरी में पट्टे की जमीन पर एडवेंसटर सीट वाले मकान में 2 वर्ष पूर्व रहती थी और पत्रकारिता के क्षेत्र में शॉर्टकट माध्यम से पैसा कमाने ही सक्रिय हुई बताई जाती है। बलौदा बाजार से दगौरी अंदर ही अंदर जाने पर दूरी बेहद कम है और गोपनीयता भी बनी रहती है। एक अरेस्टिंग के बाद अब पुलिस पूछताछ के लिए रोज बुलावा भेज रही है पूछताछ के लिए थाना जाने के पूर्व संदेही अपना कानूनी सलाहकारों के पास राय मशवरा करके ही जाते हैं। इस मामले में विधायक ( पूर्व) प्रमोद शर्मा का एक विधायक प्रतिनिधि भी फंसा है प्रमोद शर्मा वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं। देह व्यापार के कुछ पैंतरे अपना कर भयादोहन के इस प्रकरण ने जिले के पत्रकारों को गुटबाजी में फंसा दिया। जिसकी चर्चा चाय ठेलों पर आम है। खाकी, कालाकोट और कलम के सिपाहियों की इस घटिया हरकत ने आम जनों के बीच अपवाहों के बाजार को गर्म कर दिया है। कुछ पत्रकारों के फोन लगातार बंद बताए जाते हैं।