24 HNBC News
12 मार्च को ही खारिज हुई है अग्रिम जमानत याचिका बिलासपुर लोकसभा इतिहास का सबसे अनोखा प्रत्याशी ------- देवेंद्र यादव
Friday, 29 Mar 2024 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 मार्च 2024।
बिलासपुर लोकसभा की इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल का ऐसा प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहा है जिसकी अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय से खारिज हुई है, सत्र न्यायालय से जमानती वारंट निकल चुका है यदि चौथी बार भी संबंधित व्यक्ति न्यायालय की पेशी से अनुपस्थित रहता है तो न्यायालय गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकता है। हां हम बात कर रहे हैं बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की वे छत्तीसगढ़ के बहुत चर्चित कोयला घोटाला मामले में नामजद आरोपी हैं।
12 मार्च को बिलासपुर हाई कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई थी। 27 तारीख को दिल्ली से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी की जो सूची जारी हुई उसमें बिलासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश हुआ है। इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसियां जिस तरह से कम कर रही है वे यदि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को हिरासत में लेने से संकोच नहीं करती उसके दो उदाहरण झारखंड से हेमंत सोरेन और दिल्ली से अरविंद केजरीवाल हमारे सामने हैं तो देवेंद्र यादव के खिलाफ तो न्यायालय का वारंट है। ऐसे में वारंट की तामिली मेहज कानूनी औपचारिकता है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद देवेंद्र यादव विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे पर सत्र न्यायालय की कार्यवाही में उपस्थित नहीं रहे अब बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद वे सार्वजनिक जीवन में लगातार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक सहज जिज्ञासा होती है कि कोर्ट जमानती वारंट, अजमानती वारंट से बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी कैसे निपटेंगे।
क्या नामांकन जमा होने के पहले उन्हें राहत मिल जाएगी यदि राहत नहीं मिली और कोर्ट का वारंट के आधार पर गिरफ्तारी हुई तो चुनाव जेल से लड़ा जाएगा।